
देहरादून/गदरपुर।
अरविंद पांडे ने एसडीएम को भेजे एक पत्र में लिखा है कि यदि प्रशासन उनके आवास को गिराना चाहता है तो गिरा दे, या कब्जा करना चाहता है तो कर ले – उन्हें और उनके वारिसों को कोई आपत्ति नहीं है।
गदरपुर से भाजपा विधायक के इस पत्र के सामने आने के बाद राजधानी देहरादून की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायक द्वारा एसडीएम को भेजे गए पत्र में साफ शब्दों में कहा गया है कि यदि प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उनके घर को ध्वस्त किया जाना है या कब्जा किया जाना है, तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा कि उन्हें और उनके परिवार को इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी।
इस पत्र के सार्वजनिक होने के बाद विपक्ष ने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं, जबकि भाजपा खेमे में भी इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



