
लालपुर/रुद्रपुर। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री तुलसी धाम मलसा गिरधरपुर में 72वें श्री तुलसी महायज्ञ बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें 19,20,21 फरवरी रात्रि में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 21 फरवरी को दोपहर को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी व 22 फरवरी को भव्य श्री तुलसी महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें एक विशाल संत सम्मेलन होगा जिसमें बाहर से व स्थानीय रुद्रपुर से आए महापुरुष अपनी वाणी से संगत को निहाल करेंगे। गुरु महाराज जी का लंगर अटूट बरताया जाएगा। 72वें श्री तुलसी महायज्ञ की तैयारी को लेकर गत दिवस मंदिर में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी सेवादारों को उनकी सेवाएं दी गई श्री गुरु महाराज जी ने भी बैठक में सभी सेवादारों को दिशा निर्देश दिए, जिससे होने वाले सभी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके ।इस मौके पर राजकुमार खनिजो, वेद प्रकाश खुराना, झंडाराम बांगा,सुरेश नरूला, विपिन बांगा, हरिदेव,बांगा, विनोद बेहड़ पुलकित चावला, पंकज गांधी,रवि चावला,विनोद नरूला, अशोक बांगा,बंटू बांगा ,राजकुमार बांगा,अनिल बांगा, शुभम बाँगा,भजन बांगा,सुरेंद्र नरूला, सुरेंद्र चावला, मुकेश बांगा ,कुंवर गंभीर,सुरेंद्र तनेजा, सजल अनेजा,व श्री तुलसी धाम परिवार के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।



