सौरभ राज बेहड़ मामले के खुलासे पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया SSP मणिकांत मिश्रा का सम्मान

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के मणिकांत मिश्रा जी द्वारा बीते दिनों किच्छा के विधायक माननीय तिलक राज बेहड़ के पुत्र, पार्षद सौरभ राज बेहड पर हुए हमले का पारदर्शी तरीके से सफल एवं सत्य खुलासा करने के मामले में पूरी पुलिस टीम को ₹11000 का नगद पुरस्कार एवं एक प्रशस्ति पत्र जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह ढिल्लों के द्वारा दिया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष एमपी तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजसेवी बंटी खुराना द्वारा पुष्पगुच्छ देकर, शाल ओड़ाकर सम्मानित किया गया और उधम सिंह नगर में इसी प्रकार पुलिस की कार्यप्रणाली पर बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की ।