
रूद्रपुर : उत्तराखंड राज्य हज समिति के सदस्य मुफ़्ती मन्नान रज़ा ने आज प्रेस को जारी एक बयान में वित्त मंत्री भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा संसद मे प्रस्तुत किए गए केंद्रीय आम बजट 2026 को केंद्रीय सरकार का स्वागत योग्य बजट बताया है ।
उन्होंने कहा कि ये बजट जहाँ एक तरफ़ व्यापार, उद्योग, बाजार, नौकरी पेशा, घरेलू, युवा, खेल, शिक्षा, अल्पसंख्यक आदि सभी क्षेत्रों मे उम्मीद की किरन साबित होगा वही विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए बजट मे प्रधानमंत्री के नारे “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास”की रेखाएं झलक रही हैं रज़ा ने कहा की केंद्रीय सरकार ने पिछले बजट की तुलना में इस बार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बजट में किसी तरह की कोई कटौती नहीं की, बल्कि उसमें इजाफा ही किया है ,बजट में इस बार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए कुल 3400 करोड़ रुपये के आवंटन किये गए हैं रज़ा ने बताया कि इस बजट में ख़ास कर केंद्रीय सरकार का फोकस शिक्षा पर रहा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्कूलों, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक भवनों में सुधार किया गया है जिससे समाज के कमजोर वर्गों को सीधा फायदा मिलेगा ,महिलाओं से जुड़े मंसूबों ने महिलाओं को आगे बढ़ने का हौसला दिया है. इस योजना के जरिए महिलाओं को नेतृत्व क्षमता, आर्थिक साक्षरता और आत्मविश्वास से जुड़े प्रशिक्षण की प्राप्ति में निरंतर बढ़ोतरी होगी जिससे वे अपने परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकेंगी,उन्होंने इस बजट को आम जनमानस के रोज़ मर्रा के जीवन से जुड़े हुए कार्यो कपड़ा,रोज़गार , स्वास्थ्य के लाभ को अंतिम छोर पर खड़े वयक्ति तक पहुँचाने वाला बताया है।



