उत्तराखंड – कंपनी से अनुशासनहीनता पर निकाले जाने के बाद प्लांट हेड पर जानलेवा हमला, छह के खिलाफ मुकदमा

खबरें शेयर करें

उधम सिंह नगर – रुद्रपुर के लालपुर स्थित शिमला पिस्तौर क्षेत्र में एक निजी कंपनी के प्लांट हेड पर पूर्व कर्मचारी और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपी सहित छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दक्ष एंक्लेव निवासी सुभाष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लालपुर के शिमला पिस्तौर स्थित निशांत प्रिंट पैक सॉल्यूशन प्रा. लि. में प्लांट हेड के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार सैंजनी निवासी अंकित सिंह ठाकुर उर्फ विवेक सिंह पिछले चार वर्षों से कंपनी में हेल्पर के रूप में काम कर रहा था। कंपनी प्रबंधन ने उसे वर्ष 2025 में अनुशासनहीनता और अन्य कर्मचारियों से मारपीट की शिकायतों के चलते नौकरी से निकाल दिया था।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद से अंकित रंजिश रखने लगा और कई बार जान से मारने की धमकी दी। 31 जनवरी को जब सुभाष सिंह कार से कंपनी जा रहे थे, तभी किच्छा हाईवे पर बिना नंबर की दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में लोहे की रॉड और तमंचे थे। उन्होंने कार रुकवाकर सुभाष सिंह को बाहर खींचने का प्रयास किया और वाहन पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। चालक की सूझबूझ से सुभाष सिंह कार से बाहर नहीं निकले और वाहन को तेजी से आगे बढ़ाते हुए कंपनी परिसर तक पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

79 साल की उम्र में भी मर्दाना ताकत 10 गुना कैसे बढ़ाएं?

क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अंकित सिंह ठाकुर समेत छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और गाली-गलौज की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की विवेचना जारी है।