
हल्द्वानी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में रम्पुरा वार्ड 24 निवासी ओमप्रकाश पुत्र तोलाराम ने परिजनों के साथ आईजी रिद्धिम अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपकर उनसे अपने पुत्र की बाजपुर में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान मारपीट कर छत से नीचे फेंककर हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई । पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आईजी रिद्धिम अग्रवाल को बताया कि ओमप्रकाश दिव्यांग एवं अत्यन्त ही निर्धन परिवार का व्यक्ति है। 23 नवम्बर 2025 रात्रि में वह अपने रिश्तेदार की बरात में टोपा कालोनी बाजपुर पुत्र 17 वर्षीय सचिन के साथ गया था। जहां रात्रि करीब 12 बजे दुल्हन के सगे भाई भट्टी व प्रकाश पुत्रगण नंदन सिंह, डीजे वाला राजपाल पुत्रचन्द्र पाल, आकाश माता नन्नी बहु मौसेरे भाई सदुल व अमित पुत्रगण नन्हे और चचेरे भाई आदि भी बारात में शामिल थे। आरोप है कि उक्त सभी बारातियों के साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगे तथा हाथों में तमंचों से बरातियों में दहशत फैलाने की कोशिश करने लगे। उन्होंने उसके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया, उसे बुरी तरह से मारा पीटा व छत से नीचे फेंक दिया। जिससे पुत्र के सिर में गंम्भीर चोट आई। दोस्त उसे नजदीकी चिकित्सालय ले गये ।जहाँ से काशीपुर के हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया। परिवार वालों ने पुत्र को रूद्रपुर में निजी हॉस्पीटल में भर्ती किया। लेकिन पुत्र की हालत में कोई सुधार नहीं आया तो उसको राम मूर्ति अस्पताल भोजीपुरा बरेली में भर्ती कराया। जहाँ 28नवम्बर को उसकी मृत्यु हो गयी। घटना की सूचना बाजपुर थाने में दी गयी और आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। उसने आरोप लगाया कि बाजपुर पुलिस द्वारा केवल एक आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है शेष के विरुद्ध आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है तथा आरोपी दबंग व राजनैतिक पहुँच के होने के कारण उसे व उसके परिवारजनों को धमकियों दे रहे है। जिस कारण वह अत्यन्त डरा हुआ व भय के वातावरण में जीने को मजबूर है। ओमप्रकाश ने आईजी से गुहार लगाई कि थाना बाजपुर को आदेशित किया जाये कि उक्त प्रकरण में शीघ्र्र किसी निष्पक्ष विवेचक से जांच करवाकर आरोपियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाये जिससे उसे न्याय मिल सके। शिष्टमंडल में गोपाल कोली, ललित बिष्ट, दिनेश कोली, तुला राम, नन्ही देवी व राजू कोली आदि शामिल थे।



