
रूद्रपुर। स्वर्णिमा शिशु भारती विद्यालय, खेड़ा रूद्रपुर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही विद्यालय की प्रबंधक/प्रधानाचार्य शमा परवीन ने विद्यालय में ध्वजारोहण किया
उसके उपरांत विद्यालय के छात्र एवं छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सभी आगन्तुको का मन मोह लिया। वही, स्कूल की प्रबंधक व प्रधानाचार्य शमा परवीन ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी और मौजूद सभी बच्चो को बताया कि 26 जनवरी को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। देश का संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। इसलिए 26 जनवरी का खास महत्व है। भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव भी प्राप्त है, हम सभी को नित्य प्रतिदिन इस तिरंगे का स्मरण करते हुए देश को आगे बढ़ाने में देश को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना होगा। इस मौके पर विद्यालय की अल्का सकसेना, शहनाज, नेहा मिश्रा, निशा समेत अनेको शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।



