शाम बाघ ने सड़क से उठाकर व्यक्ति को बनाया निवाला, जंगल से अधखाया शव बरामद

खबरें शेयर करें

रामनगर। यहां कॉर्बेट से सटे नए बायपास पुल क्षेत्र में देर शाम एक बाघ ने व्यक्ति पर हमला किया और उसे सड़क से उठाकर जंगल के अंदर ले गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण रात में खोज अभियान रोकना पड़ा।सुबह फिर से वन विभाग की टीम ने सघन सर्च अभियान चलाया। फायरिंग और बम पटाखों की आवाज के बीच बाघ के पगचिह्नों का पीछा करते हुए लगभग दो किलोमीटर जंगल के भीतर खोज की गई। इसी दौरान व्यक्ति का अधखाया शव बरामद हुआ। वन विभाग के अनुसार, केवल सिर बरामद हुआ है, जबकि बाकी शरीर के अंग बाघ द्वारा खा लिए गए।

रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों में लोगों को जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी गई है और क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।