उत्तराखंड के 5 खिलाड़ी पहुँचे खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 मे

Advertisement

दमन और दीव के घोघला बीच पर चल रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में उत्तराखंड के 5 खिलाड़ी अपना जलवा दिखाने के लिए आज पहुँच गए हैं। इनमें 2 पुरुष और 3 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जो कल से शुरू होने वाले मुकाबलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उत्तराखंड पुलिस की कांस्टेबल ईशु भारती और गायत्री नेगी के अलावा तनुजा बुंगला, सुनीता भट्ट और चेतन प्रजापति इन खिलाड़ियों में शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी कल से शुरू होने वाले मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिनमें ईशु भारती 50 से 55 किग्रा वर्ग और चेतन प्रजापति 70-75 किग्रा वर्ग फाइटिंग में
गायत्री नेगी, तनुजा बुंगला और सुनीता भट्ट टीम रेगु इवेंट में भाग लेंगी !

उत्तराखंड टीम के चीफ डे मिशन रवींद्र भंडारी और नोडल ऑफिसर अनूप बिष्ट को नियुक्त किया गया है, जबकि बब्लू दिवाकर टीम के कोच हैं। उत्तराखंड टीम के कोच और पेनचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव बब्लू दिवाकर ने बताया कि यह खेलो इंडिया बीच गेम्स का दूसरा संस्करण है, जिसमें 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में 6 प्रतिस्पर्धी खेल हैं, जिनमें बीच पेनचक सिलाट, ओपन वॉटर स्विमिंग, बीच कबड्डी, बीच वॉलीबॉल, बीच सेपक टकरॉ और बीच सॉकर शामिल हैं। इसके अलावा, बीच मलखंब और बीच टग ऑफ वॉर दो प्रदर्शन खेल भी हैं। पिछले वर्ष हुए खेलो इंडिया बीच गेम्स में उत्तराखंड टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीते थे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तराखंड और पेनचक सिलाट एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना की है। ये खिलाड़ी कल से रेत पर चल रही प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement