दीपावली पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, SSP अजय गणपति ने संभाली कमान; रुद्रपुर बाजार में किया पैदल निरीक्षण

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्वयं पुलिस बल के साथ रुद्रपुर के मुख्य बाजार का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित गश्त और प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए।

एसएसपी ने कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बाजार की लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली पर आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष निगरानी जारी रहेगी।