
रुद्रपुर। दि मेडिसिटी, रुद्रपुर के द्वारा यातायात पुलिस कार्यालय इंद्रा चौक रुद्रपुर में 36 वाँ सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कल दिनांक 10 फरवरी 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य व महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जायेगा जिसमे चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।



