रुद्रपुर में कथित जमीन फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन! अंकुर गंगवार पर लगे आरोपों की जांच करेंगे तहसीलदार, मनीष बावा की शिकायत पर आदेश जारी

खबरें शेयर करें

अब तहसीलदार करेंगें रुद्रपुर-गदरपुर में अंकुर गंगवार द्वारा किए गए जमीन फर्जीवाड़े की जांच।
सामाजिक कार्यकर्ता बावा की शिकायत पर सहायक महानिरीक्षक निबंध ने दिए आदेश।
दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर भू-कानून के उल्लंघन का है मामला
रुद्रपुर।खतौनी में छेड़छाड़कर उत्तराखंड भू-कानून की धज्जियां उड़ानें वाले रुद्रपुर के स्कूल संचालक पर लगे आरोपों की अब तहसीलदार रुद्रपुर जांच करेगें।रुद्रपुर की रेशमबाड़ी कॉलोनी रुद्रपुर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष बावा की शिकायत पर सहायक महानिरीक्षक निबंधक देहरादून ने इसके आदेश जारी कर रिर्पोट देने के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता के मुताबिक अंकुर गंगवार पुत्र श्री सियाराम गंगवार निवासी खेड़ा कोलानी, निकट गंगवार क्लिनिक, रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर ने ग्राम कोलड़ा, तहसील रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर की परिधि मे खाता संख्या 00494 खसरा संख्या 203 मिन रकबा 0.1257 हैकटेयर कृषि भूमि गुरवीर सिंह पुत्र श्री कमीर सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया, भदईपुरा, रुद्रपुर तहसील रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर वालो से दिनांक 1-02-2024 को क्रय की थी जिसका बैनामा उपनिबंधक कार्यालय, रुद्रपुर में दिनांक 1-02-2024 को निष्पादित हुआ है जिसका इंद्राज उपनिबंधक कार्यालय रुद्रपुर की बही संख्या 1 जिल्द 3988 के पृष्ठ 309 से 332 क्रमांक 1011 पर है, उपरोक्त भूमि का दाखिल खारिज भी अंकुर गंगवार के नाम हो चुका है प्रार्थी यह उल्लाखित करना चाहता है कि उत्तराखंड मे कृषि भूमि क्रय करने हेतु क्रेता को सन् 2003 से पूर्व का कृषक होना चाहिए अथवा सन् 2003 से पूर्व क्रेता या उसके परिवार के नाम उत्तराखंड राज्य मे कृषि भूमि दर्ज कागजात माल होनी चाहिए वर्तमान मामले में क्रेता द्वारा वर्तमान कृषि भूमि क्रय करते समय खुद को सन् 2003 से पूर्व का कृषक दर्शाया है और स्वयं के नाम ग्राम रुद्रपुर तहसील रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर के खाता संख्या 00053 के खेत संख्या 435 मिन मे वर्ग 1क कि संक्रमनीय अधिकार कि भूमि खुद के नाम दर्ज होना बताया है जबकि वास्तविकता में ग्राम रुद्रपुर तहसील रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर के खाता संख्या 00053 के खेत संख्या 435 मिन कि भूमि क्रेता के नाम दर्ज नहीं है और ना ही खाता संख्या 00053 के खेत संख्या 435 मिन कि भूमि वर्ग 1 क की श्रेणी की भूमि है, इस प्रकार क्रेता अंकुर गंगवार द्वारा खुद को कूटरचित व फर्जी अभिलेखों के आधार पर उत्तराखंड राज्य का सन् 2003 से पूर्व का कृषक बताते हुए कृषि भूमि क्रय कि है जो विधिविरुद्ध एवं फौजदारी अपराध है, इस प्रकार अंकुर गंगवार द्वारा उपनिबंधक , रुद्रपुर को भी कूटरचित व फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भ्रमित कर ग्राम कोलड़ा, तहसील रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर की परिधि में खाता संख्या 00494 खसरा संख्या 203 मिन रकबा 0.1257 हैकटेयर कृषि भूमी का रजिस्टर्ड बैनामा अपने पक्ष में निष्पदित करा लिया है, प्रार्थी के पास अंकुर गंगवार पुत्र श्री सियाराम गंगवार निवासी खेड़ा कॉलोनी, निकट गंगवार क्लिनिक, रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर ने ग्राम कोलड़ा, तहसील रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर की परिधि में खाता संख्या 00494 खसरा संख्या 203 मिन रकबा 0.1257 हैकटेयर कृषि भूमि जो गुरवीर सिंह पुत्र श्री कमीर सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया, भदईपुरा, रुद्रपुर तहसील रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर वालो से दिनांक 1-02-2024 को क्रय की थी के रजिस्ट्री बैनामे कि प्रति एवं अंकुर गंगवार द्वारा जो ग्राम रुद्रपुर तहसील रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर के खाता संख्या 00053 के खेत संख्या 435 मिन कि भूमि खुद के नाम पर दर्ज होना बताया उसकी हकीकी खतौनी भी प्रार्थी के पास सुरक्षित है।
इस प्रकार अंकुर गंगवार द्वारा राज्य सरकार को गुमराह करते हुए कूटरांचत व फर्जी दस्तावेजो के आधार प खुद का सन् 2003 से पूर्व का उत्तराखंड राज्य का कृषक बताते हुए ग्राम कोलड़ा, तहसील रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर की परिधि मे खाता संख्या 00494 खसरा संख्या 203 मिन रकबा 0.1257 हैकटेयर कृषि भूमि क्रय कि है जो कि फौजदारी श्रेणी का अपराध है!
आरोप है कि अंकुर गंगवार द्वारा राज्य सरकार को गुमराह करते हुए फूटरवित व फर्जी दस्तावेजो के आधार पे खुद को सन् 2003 से पूर्व का उत्तराखंड राज्य का कृषक बताते हुए ग्राम कोलड़ा, तहसील रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर की परिधि में खाता संख्या 00494 खसरा संख्या 203 मिन रकबा 0.1257 हैकटेयर कृषि भूमि क्रय की गई है।
शिकायतकर्ता मनीष बावा के मुताबिक अंकुर गंगवार,उसका पिता, माता और बहन के नाम पर भी इसी तरह दस्तावेजों में छेड़छाड़ करके जमीन खरीदी गई है,जिसकी शिकायत वह एसडीएम, डीएम,थाना और एसएसपी कार्यालय में कर चुके हैं, उन्होंने इस मामले में पिछले दिनों सीएम पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद उप महानिरीक्षक निबंधक ने तहसीलदार रुद्रपुर को जांच के आदेश किए हैं। मनीष के मुताबिक जमीन फर्जी बाड़े की यह लंबी चैन है, तहसीलदार ने यदि सही से जांच की तो अंकुर गंगवार के साथ ही उसका परिवार और उसे संरक्षण देने वाले भी जेल जायेंगे।