इंडेन गैस ऐजेंसी में गैस सिलेंडर डिलीवरी की हालत खराब, सैंकड़ो उपभोक्ता परेशान, गाबा सहित जुनेजा, गांधी पंहुचे उपभोक्ताओं के समर्थन में

खबरें शेयर करें

रूद्रपुर – रूद्रपुर में काशीपुर बाईपास रोड स्थित इंडेन गैस ऐंजेंसी में सैकड़ों उपभोक्ताओं को लगातार गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ना तो गैस ऐजेंसी प्रबंधन होम डिलीवरी ही ढंग से कर पा रहें थे, न ही उनके बुक सिलेंडरों की अन्यत्र डिलीवरी के मामले ही सुलझ रहे हैं। युवा समाजसेवी सुशील गाबा आज फिर गैस ऐजेंसी पहुंचें, जहां उन्होनें इस लालफीताशाही का जमकर विरोध किया और सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर देनें की मांग की। उनके नेतृत्व में सैंकड़ो उपभोक्ताओं नें भी सिलेंडरों की मांग, फर्जी डिलीवरी केसों तथा बुकिंग न होनें के खिलाफ रोष प्रर्दशन करना प्रारम्भ कर दिया। श्री गाबा नें कहा कि नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को घर बैठे सिलेंडर मिल जाते हैं, इसलिये वह जनता को यू ही ऐतेंसी के रहमोकरम पर छोड़कर अपने एसी कमरों और आफिसों में बैठ रहें है। होम डिलीवरी व्यवस्था की निगरानी भी नहीं हो रही। उनके द्वारा पूरे मामले में जिला पूर्ति कार्यालय में भी सूचना दे दी गयी। आक्रोशित गाबा के कड़े तेवरों के बीच उनके समर्थन में उपभोक्ताओं का रोष बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंच गयी, वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, हैप्पी रंधावा, गौरव गांधी आदि भी मौके पर आकर विरोध करनें लगे। व्यापार मंडल संरक्षक नरेश ग्रोवर से होम डिलीवरी कर्मचारी द्वारा 3500 रूपये में सिलेंडर देनें की बात सामनें आनें पर भारी हंगामा हो गया। तत्काल होम डिलीवरी ठेकेदार को बुला लिया गया। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था।