
बाजपुर। मदर इंडिया पब्लिक स्कूल, बाजपुर में आयोजित सीबीएसई जोनल-1 योगासन प्रतियोगिता का समापन समारोह गुरुवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न विद्यालयों की करीब 45 टीमों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी योग प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी किरण कुमार जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में जेपी विद्यामंदिर, बुलंदशहर का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यालय ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रथम स्थान हासिल करते हुए सर्वोच्च चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता के 14 वर्षीय बालक वर्ग में जेपी विद्यामंदिर बुलंदशहर प्रथम, जीसिस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर द्वितीय तथा मदरलैंड पब्लिक स्कूल रामपुर और एस.एम. पब्लिक स्कूल सितारगंज संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
17 वर्षीय बालक वर्ग में जेपी विद्यामंदिर बुलंदशहर ने पहला स्थान, एस.वी.एस. विद्यामंदिर गाजियाबाद ने दूसरा तथा देहरादून पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं 19 वर्षीय बालक वर्ग में भी जेपी विद्यामंदिर बुलंदशहर प्रथम, एस.वी.एस. विद्यामंदिर गाजियाबाद द्वितीय तथा सरस्वती बी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल हापुड़ और आर.एन. पब्लिक स्कूल रुद्रपुर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
समापन समारोह में विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती रशिम विज, गौरव विज, डॉली विज, प्रधानाचार्य महेश चन्द्र उनियाल सहित सीबीएसई पर्यवेक्षक एवं अन्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों और अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।



