
बाजपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बाजपुर में उत्साह, सेवा भावना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाजपुर स्थित शनि मंदिर में अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के लिए आयोजित विशेष हवन-यज्ञ से हुई। पंडित बिंदेश्वरी तिवारी ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया, जिसमें उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर उनके सफल नेतृत्व और लंबी आयु की प्रार्थना की।
इसके बाद सभी कार्यकर्ता कॉम्प्लेक्स स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर अरविंद यादव ने घोषणा की कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक ‘पीडीए वृक्षारोपण एवं सेवा सप्ताह’ मनाया जाएगा। अभियान के तहत पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी के साथ पौधरोपण किया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। साथ ही सप्ताहभर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं सहायता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष हेम जोशी, प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अमित कुमार, मो. आज़म, विधानसभा अध्यक्ष सोनू राणा, दीपक कुमार, विशाल यादव, दबीर रजा, डॉ. नदीम अहमद, रहीस लाला, सलीम अहमद, हर्ष शर्मा, अनवर अली, मो. अफरोज, अमन प्रजापति, सुनील सागर, ध्रुव चुनारा, मोहम्मद तकमील, मोहम्मद अकील, तैय्यब, वरुण जोशी, यतिन सागर, सुनील सैनी, जगदीश भारती, अंकित कश्यप, अब्बास मेहरबान, फैजान, तीरथ सिंह, विशाल चुनारा, शिवम सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


