रुद्रपुर में नारायण दत्त तिवारी को कांग्रेसियों ने किया नमन, विकास में उनके योगदान को किया याद

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रविवार को सिडकुल स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारायण दत्त तिवारी जनसेवा समिति (तिवारी विचार मंच) और कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नारायण दत्त तिवारी के जनसेवा, औद्योगिक विकास और रोजगार के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ममता रानी सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।