माँ अटरिया के दरबार मे पहुँचे बाबा शिवानंद महाराज, लिया माँ का आशीर्वाद

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। प्राचीन अटरिया माता मंदिर में दूधिया मंदिर के महंत बाबा शिवानंद महाराज ने मंदिर पहुंचकर माता अटरिया के दरबार मे पहुँचकर मत्ता टेक कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के महंत/प्रबंधन श्रीमती पुष्पा देवी से मुलाकात कर विभिन्न धार्मिक और व्यवस्थागत विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मंदिर पहुंचने पर अटरिया मंदिर कमेटी की ओर से बाबा शिवानंद महाराज का स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के कल्याण की कामना भी की।

इस मौके पर पंडित पंकज गौड़ समेत मंदिर के अन्य सेवादार भी उपस्थित रहे।