
बाजपुर। विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई क्षेत्रों में छापेमारी की। माननीय आबकारी आयुक्त के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री एन.आर. जोशी के निर्देशन में अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर की टीम द्वारा इटव्वा, गजरौला, केलाबनवारी और बन्नाखेड़ा क्षेत्रों में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान इटव्वा क्षेत्र से लगभग 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर पाए गए करीब 2500 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।
छापेमारी अभियान में आबकारी निरीक्षक श्री महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा शामिल रहीं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों और कच्ची शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



