पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया गहरा शोक

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त मेजर जनरल) के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि खंडूरी जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और सुशासन के लिए समर्पित किया। उत्तराखंड के विकास में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए।

कमल जिंदल ने कहा कि खंडूरी जी का निधन भाजपा परिवार और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श, कार्यशैली एवं नेतृत्व सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते रहेंगे।

कल पूरे प्रदेश में शोक का वातावरण रहा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुःख व्यक्त करते हुए खंडूरी जी के योगदान एवं कार्यशैली को याद किया।

इस दुःख की घड़ी में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रमेश जोशी एवं समस्त जिला पदाधिकारियों ने गहरा खेद प्रकट किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।