वारंटियों पर दिनेशपुर पुलिस का शिकंजा, दबिश देकर 3 गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में वांछित, फरार एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दिनेशपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में करन सिंह (24) निवासी हजीरा, बाजपुर, जिसके खिलाफ चोरी से संबंधित मामला दर्ज है; उमेश्वर सिंह राठौर (35) निवासी चंदनगढ़, दिनेशपुर, जो धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में वारंटी था; तथा आशुतोष गाईन (46) निवासी वार्ड नंबर-1, दिनेशपुर, जिसके खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वारंट जारी था, शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।