
रुद्रपुर। रुद्रपुर के भूरारानी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँची उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा का कॉग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अरशद खान ने बुके भेट कर स्वागत किया।
वही, अरशद खान ने सभी कॉग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि हाईकमान जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का संकल्प लें,
वही, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से डबल इंजन सरकार में खलबली मच गई है। प्रदेश प्रभारी कु. शैलजा के नेतृत्व में इस बार कांग्रेस उत्तराखंड में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और भारी मतों से जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।


