श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कथा व्यास से लिया आशीर्वाद

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास मनोज महाराज से आशीर्वाद लिया। कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को सत्य, धर्म, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में संस्कारों के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना का भी प्रसार होता है।

ठुकराल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता हमारी समृद्ध धार्मिक परंपराओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाती है। उन्होंने आयोजन के लिए सनातन धर्म सभा एवं मंदिर प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने और अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा, सुभाष खंडेलवाल, केवल बत्तरा, श्याम घई, मोहित बत्रा, रमेश मिड्ढा, सुरेंद्र मिड्ढा, शशि अरोरा, अशोक भल्ला, गुलशन नारंग, राकेश सुखीजा, ओम प्रकाश अरोरा, तिलक घई एवं नंदलाल भूड्डी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।