
रुद्रपुर। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गुरुवार शाम शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने पूर्व विधायक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
राजकुमार ठुकराल ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने के साथ सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्ति गीतों और श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच कार्यकर्ताओं में स्वागत को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, प्रदेश महामंत्री संदीप चीमा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, मोहन खेड़ा, दिनेश पंत, संजय ठुकराल, योगेश चौहान, पूर्व पार्षद राजेश सिंह, मनीष गंगवार, नंदकिशोर नंदू, रामसेवक कोली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



