
बाजपुर। इंदिरा कॉलोनी में भीषण बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर बड़ा प्रशासनिक व राजनीतिक विवाद सामने आया है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार ने लोक निर्माण विभाग एएई राजीव गौड़ पर अभद्र व्यवहार करने, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बाजपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दी है।.निरीक्षण के दौरान हुई कहासुनी तहरीर के अनुसार, 6 सितम्बर को क्षेत्र में जलभराव के बाद एसडीएम ऋचा सिंह, तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेता राजेश कुमार, गौरव शर्मा और स्थानीय वार्डवासी अधिकारियों के साथ मौजूद थे।दोपहर लगभग 2 बजे निरीक्षण के दौरान ही पीडब्ल्यूडी के एएई राजीव गौड़ भी मौके पर पहुंचे। देरी से पहुंचने पर जब स्थानीय निवासियों ने आक्रोश व्यक्त किया, तो एएई आपा खो बैठे। आरोप है कि उन्होंने अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, “तुम लोग विभाग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दो।”
समय पर पुल न बनने से बिगड़े हालात भाजपा नेता राजेश कुमार ने बताया कि वेरिया रोड स्थित लेवड़ा पुल समय सीमा के भीतर नहीं बन पाया है, जिसकी वजह से आज पूरे क्षेत्र को जलभराव और बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है और सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।
कानूनी कार्रवाई की मांग
भाजपा नेता ने कोतवाली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कानूनी रिपोर्ट दर्ज करने और उचित वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। वही पीडब्ल्यूडी विभाग के एएई राजीव गोल्ड ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।



