
ठुकराल बोले—रामलीला हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम
रुद्रपुर। ग्राम महेशपुर में रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उद्घाटन अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रामलीला भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश समाज तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने रामलीला कमेटी एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्रवासियों से रामलीला मंचन का आनंद लेने और इसके संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
रामलीला के प्रथम दिन मेघनाथ मायाजाल, शेषनाग की प्रतिज्ञा, सीता जन्म तथा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म की लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय और प्रभावी संवादों को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस दौरान अशोक मुंजाल, विजय मुंजाल, पंकज बटला, राजेश बजाज, राजन मुंजाल, राकेश मुंजाल, संजीव मुंजाल, कालाचंद प्रधान, मुकेश कुमार बीडीसी, अंकित बतला, आकाश बाटला, विपिन बजाज, निखिल शर्मा, सुरेंद्र गुम्बर, विजय बटला, अविनाश मिड्ढा, सतपाल अरोड़ा, संजय ठुकराल, सुनील चुग, गगन ग्रोवर, रामकुमार गुप्ता, केरू मंडल, गौरव मुंजाल, मनीष मुंजाल, शिवम बटला, चिराग मुंजाल, आशीष मुंजाल, प्रवीण मिड्ढा, राहुल हुडिया, दीपक मुंजाल और अंकित मुंजाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



