हरेला पर्व पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने युवाओं संग किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भूरारानी क्षेत्र में युवाओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधा रोपकर किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का प्रभावी समाधान जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर पौधारोपण और वृक्ष संरक्षण से ही संभव है।

इस अवसर पर अरुण गोस्वामी, तरुण गोस्वामी, संजीत साहनी, परविंदर सिंह, विजय यादव, राकेश तिवारी, अमरीक सिंह, ललित, बबलू, चिंपू, उषा, भरत पाल, मुकेश साहनी, केरू मंडल, छत्रपाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।