महालक्ष्मी फेस-1 कॉलोनी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। शहर के वार्ड नंबर-1 स्थित महालक्ष्मी फेस-1 कॉलोनी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपक यादव पुत्र ज्ञानेंद्र यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक स्तर पर मामला फंदे से लटकने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।