
रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन ने 7 सितंबर 2026 (सोमवार) को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार, समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी एक दिन का अवकाश रहेगा। आदेश में बताया गया है कि गरज के साथ आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश की संभावना के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।
शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। वहीं, आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


