रुद्रपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 बीएलओ सम्मानित, एसडीएम मनीष बिष्ट तहसीलदार दिनेश कुटोला ने किया सम्मान समारोह

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। 66 विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर में निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले 11 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं उनकी टीमों को सम्मानित किया गया।

उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट एवं तहसीलदार दिनेश कुटोला ने उत्कृष्ट कार्यकुशलता, निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य संपादित करने पर सभी बीएलओ एवं उनकी टीमों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफल एवं पारदर्शी बनाने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

इस अवसर पर अधिकारियों ने सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। सम्मान समारोह के दौरान निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया गया।