ग्राम लम्बाखेड़ा में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण कार्य शुरू, पूर्व विधायक ठुकराल ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया शुभारंभ

खबरें शेयर करें

रूद्रपुर। ग्राम लम्बाखेड़ा में जिला पंचायत निधि से स्वीकृत इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीणों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर व फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है और गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता चौधरी, ग्राम प्रधान दिलशाद हुसैन और पूर्व ग्राम प्रधान मुनव्वर हुसैन ,रोहित घीक, सन्नी वासन, प्रकाश दास, ललित सिंह बिष्ट, जाविर हुसैन, आबिद हुसैन, जुबेर हुसैन, मोहम्मद याकूब, सुलेमान, अफसर अली, बिल्लू, मोहम्मद उमर, रिहान, इकबाल, बीडीसी सदस्य आरिफ गाजी, इरशाद, तस्लीम, जितेन्द्र कुमार, अहसान अली, दिलशेर अली, इकबाल हुसैन, इसरार अली, नाजिम गाजी, सुहैल गाजी, उमर अली, सद्दाम अली, साबिर अली, शौकीन अली, गुलाम नबी, गुलाब हुसैन, नाजिम अली, कौशर अली और मुराद अली सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।