किच्छा निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खबरें शेयर करें

किच्छा। नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नवीन फल मंडी किच्छा में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों सहित मतदान पार्टियों से मतपेटियां प्राप्त करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त बैरिकेडिंग, परिसर में हाई मास्क लाइट तथा बाहर वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी अजय गणपति, आरओ हिमांशु फलटिया, एसडीएम गौरव पांडेय, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।