
रुद्रपुर। नगर स्थित सिटी क्लब में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल चौहान को संगठन का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाजहित और हिंदू एकता के संकल्प के साथ हुई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने, समाज में आपसी समन्वय बढ़ाने तथा हिंदू समाज की एकजुटता को सशक्त करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द जी महाराज ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। उनके संबोधन के दौरान सभा स्थल “हिंदू एकता जिंदाबाद” और “क्षत्रिय समाज एकता” के नारों से गूंज उठा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि वह समाज के सम्मान, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को और अधिक मजबूत बनाकर समाज की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें ठाकुर जगदीश सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, ठाकुर नवीन सिंह को प्रदेश महामंत्री, रघुराज सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह को जिला अध्यक्ष, प्रवीण धामा को युवा जिलाध्यक्ष, हर्षिल चौहान को महानगर अध्यक्ष, गौरव कुशवाहा को महामंत्री तथा अभय चौहान को युवा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में ठाकुर अश्विनी सिंह, जे.बी. सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, अव्निंदर कुमार सिंह, विनीत सोलंकी, गुलाब सिंह, कामेश्वर सिंह जेटली, निशांत शाही, योगेश चौहान, सुधीर शाही, अनिल रावत, राकेश चौहान, संवेग चौहान, सचिन चौहान, दिलीप सिंह, संजय चौहान, अजय चौहान, अक्षय गहलोत, हिमांशु चौहान, वरुण गहलोत, तरुण गहलोत, विपिन चौहान, योगेंद्र चौहान, शुभम चौहान, अजीत सिंह, गर्वित चौहान, शेरपाल सिंह और जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
विशेष अतिथियों में देवेंद्र सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश), सुखवीर सिंह भदौरिया (राष्ट्रीय महामंत्री) एवं यशपाल सिंह (प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम सामाजिक एकता, उत्साह और संगठन को मजबूत करने के संदेश के साथ संपन्न हुआ।




