गाजे-बाजे के साथ अटरिया माँ का डोला पहुचा मन्दिर, जगह-जगह हुआ स्वागत, मेला शुरू

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहल्ला रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर से जयघोषों एवं पुष्प वर्षा के बीच मां अटरिया देवी का भव्य डोला निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरता हुआ प्राचीन श्री अटरिया देवी माता शक्ति पीठ जगतपुरा पहुँचा, जहां मां अटरिया देवी की प्रतिमा को विधि विधान एवं पूजा अर्चना के बीच स्थापित किया गया।
वही, आज से ही प्राचीन श्री अटरिया मेला प्रारंभ हो गया है।
इससे पूर्व मोहल्ला रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर में प्रातः महंत पुष्पा देवी की अगुवाई में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिसके पश्चात फूल मालाओं से सुसज्जित पालकी में माँ अटरिया देवी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। श्रद्वालुओं द्वारा पालकी पर पुष्प वर्षा की गई सारा वातावरण मां अटरिया देवी की जय घोषणा से गुंजायमान हो उठा। भव्य डोला शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई, वही कलाकारों द्वारा किये जा रहे राधा कृष्ण के नृत्य से लोग मंत्रमुग्ध् होकर नाचते गाते गयेे, वही यात्रा में दो रथ भी शामिल हुये जिसमे भगवान भोले शंकर व गणेश जी व दूसरे रथ में हनुमान जी की छवि विराजमान थी, शोभायात्रा का जगह जगह श्रद्वालुओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया, माता का डोला रम्पुरा से प्रारंभ होकर किच्छा रोड़, इन्द्रा चौक, सब्जी मंडी, डीडी चौक, अटरिया मार्ग आवास विकास, पुलिस लाइन गेट, शिव शक्ति विहार कॉलोनी के गेट से होता हुआ जगतपुरा स्थित प्राचीन श्री अटरिया माता शक्तिपीठ पहुँचा, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ माँ अटरिया की प्रतिमा स्थापित की गई।
शोभायात्रा में विधायक शिव अरोरा,
इस दौरान विधायक शिव अरोरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व महापौर रामपाल सिंह, एडवोकेट प्रोमद मित्तल, महंत माता पुष्पा देवी, पंकज गोड़, अमित शर्मा, दीपा शर्मा, सुनीता शर्मा, नाथूलाल गुप्ता, वार्ड न.21 के पार्षद गिरीश पाल समेत बड़ी सख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।