रुद्रपुर में युवामोर्चा ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने सरदार पटेल मंडल रुद्रपुर के बूथ संख्या 127 पर युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 134वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी, स्वच्छता, नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया है। उनके विचार समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री के आह्वान को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और समाज के प्रत्येक वर्ग को देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रचित सिंह, पार्षद राजेंद्र राठौर, अंकित, उमेश सिंह, अजीत सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।