भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की जागरूकता बैठक सम्पन्न, शिक्षा, अधिकार और संगठन पर हुई चर्चा

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। भगवान वाल्मीकि मंदिर, भूत बंगला रुद्रपुर में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि. 1207 भारत) के तत्वावधान में वाल्मीकि समाज की एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए समाज के हितों, अधिकारों और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश प्रभारी इंद्रपाल जी उपस्थित रहे। वहीं शुभम कुमार, हाईकोर्ट अधिवक्ता नैनीताल एवं प्रदेश सचिव ने भी समाज को जागरूक रहने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
बैठक का आयोजन भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोडसे के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक विकास पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा कर सकता है।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें निखिल कुमार (जिला उपाध्यक्ष), सागर वैद (जिला मंत्री), अक्षय मुल्तानी (महामंत्री), सौरव (नगर महामंत्री), कुनाल (मंत्री), कृष्ण (सोशल मीडिया प्रभारी), निहाल (सचिव) सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
बैठक के अंत में समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।