ब्रेंकिग न्यूजः हल्द्वानी के सुभाष नगर में फायरिंग से सनसनी, नगर निगम इंस्पेक्टर के घर पर हमला-आरोपी हिरासत में

खबरें शेयर करें

हल्द्वानी। सुभाष नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नगर निगम के इंस्पेक्टर परमार के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।