रुद्रपुर के बाजार में नहीं घुसेंगे वाहन और ई-रिक्शा, 6 दिन लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर में धनतेरस, दीपावली और भैयादूज पर्व को देखते हुए पुलिस ने 6 से 11 नवंबर तक सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें रिंग रोड से निकाला जाएगा। मुख्य बाजार में ई-रिक्शा, दोपहिया और चौपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। वाहनों के लिए सिब्बल सिनेमा, सिंचाई विभाग, मोदी मैदान, सिटी क्लब, गल्ला मंडी और गांधी पार्क में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बाजार में ठेली लगाने के लिए भी निर्धारित स्थान तय किए गए हैं।