
हल्द्वानी। परिवहन विभाग के हल्द्वानी संभाग में 4 से 6 अगस्त 2026 तक ब्लैक फिल्म और मॉडिफाइड/ अनाधिकृत लाइट लगाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया । इस अभियान में 967 वाहनों के चालान किए गए तथा 113 वाहनो को सीज किया गया। चेकिंग अभियान में ब्लैक फिल्म लगाने पर 111 , अनाधिकृत लाइट लगाने में 163, अल्टरेशन मे 20 ,हूटर लगाने के अभियोग में 04 वाहनो के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई ।इसके अतिरिक्त फिटनेस प्रस्तुत न करने में 65, परमिट अभियोग में 40, इंश्योरेंस में 88, प्रदूषण प्रमाण पत्र में 69, डीएल में 132,सीट बेल्ट में 47, बिना हेलमेट में 286, यात्री वाहनों में ओवरलोड में 28 , भारवाहनों ओवरलोड मे 49 तथा अन्य अभियोग में 512 वाहनो के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। चैकिंग अभियान हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत हल्द्वानी, रामनगर ,रुद्रपुर, काशीपुर एवं टनकपुर उप संभागों में संचालित किया गया।समय और कैलेंडर
चेकिंग अभियान हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, जगदीश चंद्र, गोविंद, रामनगर उप संभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव, काशीपुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप वर्मा, परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्य , सचिन कुमार, अनिल कुमार , रुद्रपुर उप संभाग में परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल , सुनेजा , तारकेंद्र वैष्णव, आशुतोष डिमरी, टनकपुर उप संभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बागोरिया एवं परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी के द्वारा संचालित किया गया ।



