
रुद्रपुर। श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. संजय कुमार झा के रुद्रपुर आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं विप्र समाज के लोगों ने भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। रंगरेज रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम नगर अध्यक्ष पं. विकास शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. संजय कुमार झा अपने परिवार के साथ रुद्रपुर पहुंचे, जहां महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, विस्तार की रणनीति, समाज की एकजुटता तथा भविष्य में समाजहित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. संजय कुमार झा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक विप्र बंधुओं को महासभा से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और मजबूती के लिए आपसी सहयोग, एकजुटता तथा संगठनात्मक समन्वय बेहद आवश्यक है।
बैठक में युवाओं एवं महिलाओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने महासभा की आगामी योजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पं. जवाहर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पं. रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट गोपाल शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रमेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला महासचिव सुधीर कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री के.के. मिश्रा, मुरादाबाद मंडल मीडिया प्रभारी सर्वेश शर्मा सहित नरेश कुमार शर्मा, गोपाल जी, सिद्धार्थ झा, श्रीमती सीमा झा समेत बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद रहे।
समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



