
रुद्रपुर। अध्यक्ष मंडी अनिल कपूर डब्बू ने गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कच्चे आढ़ती की धान खरीद शुक्रवार से प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि राईस मिलर मंडी,आरएफसी की आपसी सहमति हो चुकी है किसानों का धान एमएसपी में खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
प्रतिनिधि जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने राइस मिलर्स से अनुरोध किया कि शुक्रवार से किसानों के धान खरीद अनिवार्य रूप से प्रारंभ करें। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि धान ख़रीद पर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
इस दौरान महाप्रबंधक मंडी निर्मला बिष्ट, वित्त अधिकारी मंडी जुबक मोहन सक्सेना, आरएमओ लता मिश्रा,अध्यक्ष राइस मिलर सत्यपाल गर्ग सहित किसान नेता व सचिव राइस मिलर व सभी मंडी सचिव मौजूद थे।
note – byt and photo


