रुद्रपुर में अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, 6 भट्टियां तोड़ी, 220 लीटर कच्ची शराब बरामद

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड आबकारी आयुक्त के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र-1 रुद्रपुर, जनपदीय प्रवर्तन दल एवं मंडलीय प्रवर्तन दल हल्द्वानी की संयुक्त टीम के साथ ग्राम अर्जुनपुर और ग्राम अमरपुर में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध कच्ची शराब निर्माण में लगी 6 भट्टियों को मौके पर ध्वस्त किया। साथ ही लगभग 14,000 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके अलावा 220 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने मौके पर संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक रुद्रपुर श्री सोनू सिंह, जनपदीय प्रवर्तन दल एवं मंडलीय प्रवर्तन दल हल्द्वानी की टीम मौजूद रही।