रपट दर्ज कराने को कांग्रेसजनों को कोतवाली में प्रदर्शन

खबरें शेयर करें

रूद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से एआई का दुरूपयोग कर फर्जी एकांउट बनाकर बंगाली समाज के प्रति भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ रपट दर्ज कराने की मांग को लेकर आज कांग्रेस पार्षद संघ के अध्यक्ष गौरव खुराना के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने कोतवाली में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने कहा कि 19 अप्रैल को विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गौरव खुराना की ओर से दोषी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर रपट दर्ज करने की मांग की थी। परंतु अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया। उनका आरोप था कि कोतवाली में उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जुनेजा ने कहा कि भाजपा के पास जनता के बीच जानें का कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह एआई का दुरूपयोग कर जनता में आपस फूट डालने का काम करने में लगी है। कार्यकर्ता नारेबाजी करते सीओ कार्यालय पहुंचे जहां सीओ प्रशांत कुमार का घेराव किया गया। उनसे हुई वार्ता में पुलिस ने इस मामले में पांच दिन का समय मांगा। जुनेजा ने बताया कि सीओं ने आश्वासन दिया कि इस बीच मामले की जांच कर दोषी का पता लगाने का प्रयास किया जायेगा। जुनेजा ने कहा कि यदि मामले की रपट दर्ज कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आन्दोलन तेज कर दिया जायेगा। इस दौरान पार्षद गौरव खुराना, मोहन खेड़ा, परिमल राय, बाबू खान, इन्द्रजीत सिंह, राजू कोली, विकास मल्लिक, खगोपति विश्वास, परवेज कुरैशी, जितेश शर्मा, सौरव राज बेहड़, रिजवान अहमद, अशफाक, मोनिका ढ़ाली, विकास विश्वास, शुभम दास, अर्जुन विश्वास, रणजीत तिवारी, दिनेश पंत आदि मौजूद थे।