दा ऑक्सफोर्ड अकादमी स्कूल में कक्षा 10 में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, छात्रों एवं उनके माता-पिता को किया सम्मानित

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। दा ऑवसफोर्ड अकादमी, रूद्रपुर द्वारा कक्षा 10 में अव्वल आये विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 10 के विद्यार्थी शौर्य वत्स 97.2 प्रतिशत, अदिति गैरोला 96 प्रतिशत, कनिष्का बढ़ई 95 प्रतिशत, केतन अरोरा 94 प्रतिशत, साक्षी बिष्ट 94 प्रतिशत को ट्रॉफी देकर एवं शुभम बढ़ई, फैसल अंसारी, आरिश खान, सुकरान्त मिस्त्री को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों का अभिनन्दन करते हुये बताया कि माता-पिता के सहयोग, मार्गदर्शन सुक्षाव एवं देखरेख से ही कोई भी विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करता है, इसके लिये उन्होने सभी माता-पिताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर इन विद्यार्थीयों के परिजनों ने विद्यालय के प्रबन्ध समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ का धन्यवाद व अभार व्यक्त किया, एवं अपने आशीष वचनों के साथ विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को निरन्तर मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति ने घोषणा की कि 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मासिक शुल्क में 10 प्रतिशत छात्रवृति तथा 90 प्रतिश्त से अधिक को 5 प्रतिशत छात्रवृति दी जायेगी। साथ ही समिति के सभी सदस्यों श्री रोहताश बत्रा, श्री वैभव बत्रा, श्रीमती मितीका बत्रा, श्री सुरेन्द्र मिडढा, श्री अमित जिन्दल श्रीमती प्रीती पपनेजा ने विद्यार्थीयों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये निरन्तर आगे बढ़ने का आर्शिवाद दिया एवं उनके परिजनों का आभार व्यक्त किया।