युवामोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल पहुंचे रुद्रपुर, जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक, जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने किया स्वागत

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, ऊधम सिंह नगर की ओर से भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल का जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन की गतिविधियों और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा का संगठनात्मक कार्यों में प्रभावी उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि भाजयुमो युवाओं को संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति मानते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा और जनसेवा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ भागीदारी करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की शक्ति के साथ भाजयुमो ऊधम सिंह नगर में संगठनात्मक गतिविधियों को और व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेगा।

प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने भी युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चेयरमैन लालपुर अमृतपाल रंधावा, मयंक पाण्डे, जिला महामंत्री भाजयुमो शशांक वर्मा, जिला महामंत्री भाजयुमो विशाल सिंह, मनीष गोस्वामी, विक्की राघव, आदेश भारद्वाज, अल्केश रघुवंशी, शिवम, दीपक, विशाल, आकाश, अनुज, नितिन, मनोज सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।