महेशपुरा चेक पोस्ट पर आबकारी विभाग का शिकंजा, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चला सघन चेकिंग अभियान

खबरें शेयर करें

बाजपुर। अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के निर्देशों के क्रम में बुधवार, 03 जून 2026 को अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर अंतर्गत महेशपुरा चेक पोस्ट पर व्यापक रोड चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी एवं परिवहन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सघन चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। उनके साथ प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा मौजूद रहीं।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।