
काशीपुर/बाजपुर।
नगर पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर की टीम ने महेशपुरा चेकपोस्ट पर व्यापक रोड चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की गई तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सतर्क निगरानी रखी गई।
वहीं नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग की टीम ने काशीपुर के गढ़ीनेगी क्षेत्र में भी विशेष ड्यूटी निभाई और चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा मौजूद रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि चुनाव अवधि में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



