राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमके प्रतिभावान खिलाड़ी, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित

खबरें शेयर करें
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान हासिल करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश कोली ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। उत्तराखंड के युवाओं में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और उचित मंच उपलब्ध कराने की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करें।
सुरेश कोली ने खिलाड़ियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन निरंतर अभ्यास, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली पहचान है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।