
रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री का दायित्व मिलने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली का संजय नगर खेड़ा, रुद्रपुर में क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें लड्डुओं से तौलकर अपनी खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से सरकार में जिम्मेदारी मिलने पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
सुरेश कोली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने उत्तराखंड के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पार्षद नीतू रॉय, मानवेंद्र रॉय, मुकेश मंडल, सिद्धार्थ मलिक, अमल मंडल, शंकर विश्वास, विपुल गाइन, राजू मल्लिक, छोटू मंडल, दिलीप सरदार, प्रियंका विश्वास, राहुल सरकार, सुशांत राय, सनातन गोस्वामी महाराज, चंदन ढाली, तापस मंडल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का उत्साह और समर्थन देखने को मिला। सुरेश कोली ने जनसेवा एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।




