विधायक शिव अरोरा ने भाजपा नेता सुरेश कोली को उत्तराखंड सरकार मे दर्जा राज्यमंत्री बनने पर उनके आवास पहुंचकर दी बधाई एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके सुरेश कोली को उत्तराखंड सरकार मे हरिराम टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन संस्थान का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने उनके आवास पर पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने सुरेश कोली को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं साझा कीं। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी सुरेश कोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर के लिए यह हर्ष का विषय है कि लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी की सेवा करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली को उत्तराखंड सरकार में दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित समाज से आने वाले सुरेश कोली ने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुरेश कोली को मिली यह जिम्मेदारी सामाजिक एवं पारंपरिक शिल्प के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को जिम्मेदारियां देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।