
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने भारतीय जनता पार्टी के संत कबीर मंडल ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, महामंत्री सोनू राठौर एवं चरण सिंह राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विधायक शिव अरोरा ने सभी का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।



